फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After sugar spices also became expensive in Bareilly

महंगाई: चीनी के बाद मसाले भी हुए महंगे, हल्दी-लाल मिर्च समेत कई मसालों की कीमतो में तेजी

Tue, 22 Sep 2026 10:38 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
Register For Event

बरेली में सब्जियों और चीनी के बाद अब मसालों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे रसोई का बजट और बिगड़ गया है। पिछले दो माह में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा और इलायची सहित कई मसालों की कीमतें बढ़ी हैं। 

विज्ञापन
After sugar spices also became expensive in Bareilly
मसालों के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सब्जियों, चीनी और प्याज के बाद अब रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख मसालों के दामों में तेजी ने महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। दो माह में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा, काली मिर्च, गरम मसाला, लौंग, जायफल, दालचीनी और छोटी इलायची समेत कई मसालों की कीमतों में तेजी आई है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। कम आय वाले परिवारों को मसालों के उपयोग में कटौती करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


श्यामगंज मंडी के थोक विक्रेता विवेक कुमार ने बताया कि मांग के मुकाबले उत्पादन में कमी, कई क्षेत्रों में बोआई कम होने, बेमौसम बारिश जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मसालों के दाम बढ़ रहे हैं। थोक बाजार से ही मसाले महंगे मिलने के कारण छोटे व्यापारियों को भी अधिक दामों पर बिक्री करनी पड़ रही है। इससे मसालेदार व्यंजन पसंद करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। 
विज्ञापन


धनिया की आवक घटने और मांग बढ़ने से इसके भाव में तेजी आई है, जबकि बेमौसम बारिश के चलते हल्दी और लाल मिर्च की पैदावार भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा, बेहतर गुणवत्ता वाली छोटी इलायची के दाम में सबसे अधिक उछाल आया है। व्यापारी गुलशन गुप्ता बताते हैं कि अच्छी गुणवत्ता वाली काली मिर्च मुख्य रूप से वियतनाम से आती है और कई बार इसकी आवक में कमी आने से भी कीमतें बढ़ जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तेल, दाल और सब्जियां भी महंगी 
उधर, पहले से ही तेल, दाल और सब्जियों के महंगे होने के कारण आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। त्योहारी सीजन के नजदीक आने के साथ ही मांग में और अधिक उछाल आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी मसालों की कीमतों में तेजी का सिलसिला बने रहने की संभावना जताई जा रही है। 

गृहिणी श्वेता ने बताया कि मसालों, सब्जियों, किराना के सामानों के लगातार बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। इससे हर महीने अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। रश्मि ने बताया कि सरकार को बढ़ती हुई महंगाई को नियंत्रित करना चाहिए। मध्यम वर्गीय परिवारों को बहुत समस्या हो रही है। 

मसाले जुलाई में सितंबर में         
गरम मसाला 1000 1200
काली मिर्च 850 1000
लाल मिर्च 200 280
हल्दी 180 280
छोटी इलायची 2600 4100 
जावित्री 2400     2650 
लौंग 850 1050
बड़ी इलायची 1980    2100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed