फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Youth Attacked with Knife While Riding with Female Friend, Referred to Delhi

बागपत: युवती के साथ बाइक से जा रहे युवक पर भाई ने चाकू से किया हमला, पेट-छाती में तीन वार, दिल्ली रेफर

Tue, 25 Aug 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Aug 2026 04:12 PM IST
सार
Register For Event

बागपत में हनी मनी रेस्टोरेंट के पास युवती के साथ बाइक से जा रहे 24 वर्षीय युवक शिवम पर उसके भाई ने चाकू से हमला कर दिया। पेट और छाती में तीन वार के बाद हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया।

विज्ञापन
Baghpat: Youth Attacked with Knife While Riding with Female Friend, Referred to Delhi
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में हनी मनी रेस्टोरेंट के पास युवती के साथ बाइक से जा रहे 24 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोप है कि युवती के भाई ने दोनों को रोककर विवाद के दौरान शिवम पर चाकू से पेट और छाती में करीब तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जन्मदिन पर युवती को खाना खिलाने जा रहा था शिवम
बालैनी गांव निवासी शिवम (24) पुत्र रामभूल अपनी महिला मित्र के जन्मदिन पर उसे खाना खिलाने के लिए बाइक से जा रहा था। दोनों हनी मनी रेस्टोरेंट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान युवती के भाई ने दोनों को रोक लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: टोल पर मंत्री के काफिले की गाड़ी पर सरियों-लाठी से हमला, तीन घायल, टोलकर्मियों पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के बाद चाकू से हमला
बताया गया कि युवती के साथ शिवम के जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवती के भाई ने शिवम पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के करीब तीन वार उसके पेट और छाती में लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत गंभीर, दिल्ली किया गया रेफर
घटना के बाद शिवम को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। युवक का उपचार जारी है।

पुलिस बयान और साक्ष्यों के आधार पर करेगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवती के जन्मदिन पर शिवम के उसके साथ जाने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस घायल युवक के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed