{"_id":"6a8db8b9274288646d08bb6b","slug":"attack-on-sister-s-boyfriend-shivam-ran-for-200-meters-while-attackers-kept-stabbing-him-he-had-come-to-cele-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेमी पर हमला: 200 मीटर दूर तक भागा शिवम, चाकू मारते रहे हमलावर, आया था गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के प्रेमी पर हमला: 200 मीटर दूर तक भागा शिवम, चाकू मारते रहे हमलावर, आया था गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने
Tue, 25 Aug 2026 09:16 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:16 PM IST
Baghpat News: इंस्टाग्राम पर बालैनी के युवक और बागपत क्षेत्र की युवती में दोस्ती के बाद प्यार हो गया। युवती घर से निकली तो उसके दो भाई पीछा करते पहुंच गए। उन्होंने शिवम को चाकू मारे। एक भाई भाग गया, जबकि दूसरे भाई ने हालत गंभीर देखकर शिवम को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शिवम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह प्रेमिका के भाइयों ने उसके प्रेमी शिवम निवासी बालैनी के पेट में तीन बार चाकू घोंप दिए। घायल होकर सड़क पर गिरे शिवम को प्रेमिका के दूसरे भाई ने जिला अस्पताल में पहुंचाकर उपचार कराया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बालैनी के रहने वाले शिवम ने बताया कि कई माह पहले बागपत क्षेत्र के एक गांव की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। बताया कि मंगलवार को उसकी प्रेमिका का जन्मदिन था, जिसके चलते वह उसे साथ पार्टी करने के लिए बागपत आया था। मंगलवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बाईपास से चौराहे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी उसकी प्रेमिका के दो भाइयों ने वहां आकर गाली-गलौज करते हुए चाकू निकालकर हमला कर दिया। उसने भागकर बचने का प्रयास किया, लेकिन दोनों हमलावरों ने 200 मीटर तक पीछा कर पकड़ लिया और पेट में तीन बार चाकू घोंपकर घायल कर दिया। वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर एक हमलावर भाग गया। वहीं प्रेमिका के दूसरे भाई ने जिला अस्पताल पहुंचकर उसका उपचार कराया।
सूचना मिलने पर शिवम के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए और वहां से उसे मेरठ मेडिकल लेकर चले गए। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। एक युवक से इस मामले में पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जान बचाने के लिए हाईवे पर 200 मीटर दूर तक भागा
प्रत्यक्षदर्शी अंकित, विकास आदि ने बताया कि प्रेमिका के भाइयों ने शिवम को जाट भवन के पास पकड़कर पीटना शुरू कर दिया था, जो किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकला। 200 मीटर से ज्यादा दूर तक शिवम अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा, लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और उसे पकड़कर पेट में चाकू घोंप दिया। अगर वहां भीड़ इकट्ठा न होती तो हमलावर उसे मार सकते थे।
ये भी देखें...
शामली: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को 20 साल की सजा, घर पर खेलने आती थी, बना लिया शिकार
प्रत्यक्षदर्शी अंकित, विकास आदि ने बताया कि प्रेमिका के भाइयों ने शिवम को जाट भवन के पास पकड़कर पीटना शुरू कर दिया था, जो किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग निकला। 200 मीटर से ज्यादा दूर तक शिवम अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा, लेकिन हमलावरों ने पीछा नहीं छोड़ा और उसे पकड़कर पेट में चाकू घोंप दिया। अगर वहां भीड़ इकट्ठा न होती तो हमलावर उसे मार सकते थे।
ये भी देखें...
शामली: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को 20 साल की सजा, घर पर खेलने आती थी, बना लिया शिकार