फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Instructions issued to send a letter to the government against the XEN for negligence.

Azamgarh News: लापरवाही पर एक्सईएन के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश

Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to send a letter to the government against the XEN for negligence.
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा डीएम ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाले आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

किसी भी शिकायत को डिफॉल्टर श्रेणी में जाने से रोकने के साथ ही निस्तारण में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी। समीक्षा के दौरान विद्यालयों में विद्युत संयोजन की पेंडेंसी, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटाने में लापरवाही और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में उदासीनता का मामला सामने आया।
विज्ञापन

बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन हाइडिल विद्युत के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार लालगंज और उप कृषि निदेशक द्वारा शिकायतकर्ताओं से पर्याप्त संख्या में संपर्क नहीं किए जाने पर डीएम ने दोनों से स्पष्टीकरण लेने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान कराएं।
जिन गांवों से अधिक शिकायतें या असंतुष्ट फीडबैक मिल रहे हैं, वहां अधिकारी स्वयं पहुंचकर लोगों से बातचीत करें। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सीडीओ राकेश कुमार पटेल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, एडीएम गंभीर सिंह, डीडीओ संजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed