फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Injured youth dies while waiting for a stretcher

Ayodhya News: स्ट्रेचर के इंतजार में घायल युवक की मौत

Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Injured youth dies while waiting for a stretcher
मदद के लिए गुहार लगाता घायल युवक का साथी।
अयोध्या। जिला अस्पताल में घायल युवक को समय से स्ट्रेचर नहीं मिलने एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है।वायरल वीडियों में एक युवक घायल साथी को ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचता और स्ट्रेचर की मांग करता नजर आ रहा है। दावा है कि स्ट्रेचर मिलने में देरी के दौरान घायल की मौत हो गई। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के पिलखावा गांव निवासी अजीत कुमार अपने दोस्त शनि के साथ बाइक से फोन खरीदने सोहावल बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शनि को मामूली चोट आई। शनि अपने घायल दोस्त को ऑटो से लेकर शाम करीब 5:30 बजे जिला अस्पताल पहुंचा। वायरल वीडियो में वह अस्पताल में स्ट्रेचर की मांग करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि करीब दस मिनट तक स्ट्रेचर नहीं मिल सका। इसके बाद डॉक्टर ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि अजीत का उपचार शाम 5:40 बजे शुरू किया गया। सिर डिवाइडर से टकराने के कारण गंभीर चोट थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। स्ट्रेचर मिल गया था, आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed