{"_id":"6a88992a86a89841640c9815","slug":"demand-for-flowers-rises-during-sawan-as-prices-go-up-traders-earnings-increase-too-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-156880-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सावन में बढ़ी फूलों की मांग, दाम चढ़े तो कारोबारियों की कमाई भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सावन में बढ़ी फूलों की मांग, दाम चढ़े तो कारोबारियों की कमाई भी बढ़ी
Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
मकबरा के पास फूल खरीदते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। सावन में शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए फूल-मालाओं की मांग बढ़ने के साथ ही इनके दाम भी चढ़ गए हैं। मंदिरों के आसपास फूलों की दुकानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। फूल और मालाओं के दाम में 10 रुपये से लेकर करीब 80 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बिक्री बढ़ने के साथ ही कारोबारियों की रोजाना की कमाई में भी इजाफा हुआ है।
कारोबारियों के अनुसार, सामान्य दिनों की तुलना में सावन में बिक्री करीब दोगुनी हो गई है, जबकि सोमवार को कारोबार इससे भी दोगुनी हो जाती है। गेंदा, गुलाब, कमल, बेलपत्र और धतूरा के अलावा विभिन्न तरह की मालाओं की मांग बनी हुई है। मांग बढ़ने से थोक बाजार में भी फूलों के दाम बढ़े हैं, जिसका असर फुटकर कीमतों पर पड़ा है।
मकबरा में फूल कारोबारी शाहबाज ने बताया कि सावन से पहले रोजाना करीब पांच से सात हजार रुपये की बिक्री होती थी। अब सामान्य दिनों में 10 से 12 हजार रुपये तक का कारोबार हो रहा है। सोमवार को बिक्री 15 से 20 हजार रुपये तक पहुंच जाती है। मांग बढ़ने के कारण थोक में फूल महंगे मिल रहे हैं, जिसका असर फुटकर कीमतों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन
मकबरा के फूल कारोबारी आलम ने बताया कि पहले रोजाना करीब चार से छह हजार रुपये की बिक्री होती थी। सावन में यह बढ़कर आठ से 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सोमवार को 12 से 14 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है।
नागेश्वरनाथ मंदिर के आसपास करीब 15 कारोबारी फूल, माला और पूजन सामग्री बेच रहे हैं। कारोबारी सत्येंद्र ने बताया कि सामान्य दिनों में करीब आठ हजार रुपये की बिक्री होती थी, जो अब 10 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सोमवार को बिक्री करीब दोगुने हो जाती है।
इनसेट - सावन में फूलों के बढ़े दाम
गुलाब : 500-600 रुपये किलो
चमेली : 900-1000 रुपये किलो
गेंदा : 150-200 रुपये किलो
धतूरा : 20 रुपये प्रति पीस
कमल : 20 रुपये प्रति पीस
गेंदा की माला : 30-80 रुपये
गुलाब की माला : 50-80 रुपये
मंदार की माला : 30-40 रुपये
शमी की छोटी डंडी : 20 रुपये
बेलपत्र : एक रुपये प्रति पीस