फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1,100 women performed Rudrabhishek together.

Ayodhya News: एकसाथ 1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक

Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
1,100 women performed Rudrabhishek together.
वंचित समाज की करीब 1100 महिलाओं के सामूहिक रुद्राभिषेक के दौरान भगवान भोलेनाथ का पूजन करते महाप
अयोध्या। निषादराज चौराहा स्थित एक होटल में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें वंचित समाज की महिलाओं समेत करीब 1100 महिलाओं ने एक साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। एक साथ बड़ी संख्या में महिलाओं के शिव पूजन से पूरा परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। आचार्य शिवेंद्र ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया।
विज्ञापन

वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि सनातन परंपरा समाज को जोड़ने का कार्य करती है। धार्मिक और वैदिक परंपराओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सचिव राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सनातन धर्म की परंपराओं से जोड़ने के साथ समाज को एकता के सूत्र में पिरोना है। बृजमोहन तिवारी की अगुवाई में कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन भगवान शिवजी की आरती के साथ हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि तिवारी, पार्षद रमाशंकर निषाद, पूर्व पार्षद मनोज श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, वरुण चौधरी, योगेश्वर सिंह, विपनेश पांडेय, कुलदीप मौर्य, चंद्रशेखर तिवारी, प्रदीप पांडेय, पूर्व पार्षद अशोका द्विवेदी, डॉ. राधा सिंह, आशा गौड़, अनामिका, प्रतिमा शुक्ला, गीता शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed