फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rise in number of patients due to two-degree increase in temperature.

Auraiya News: तापमान दो डिग्री बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा

Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 21 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rise in number of patients due to two-degree increase in temperature.
पर्चा बनवाने को अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।संवाद
बिधूना। मौसम में बदलाव व बारिश थमने से उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री से बढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। आर्द्रता 80 प्रतिशत रहने से लोगों को उमस का अधिक सामना करना पड़ रहा है। इससे सीएचसी में पिछले दो दिनों में 80 नए मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएचसी में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, पेट दर्द, दस्त, बीपी बढ़ने और शरीर में पानी की कमी से संबंधित शिकायतों वाले मरीज पहुंचे। डॉ. विकास मिश्रा ने मरीजों की जांच की और बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। उनका कहना है कि उमस के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीने के साथ ही साफ-सफाई और खानपान का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं, कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। दो दिन में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार व बृहस्पतिवार को अनुमान के बावजूद बारिश न होने से उमस और बढ़ गई। आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव की संभावना बनी हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed