{"_id":"6a87498417d5b3739b0ab21a","slug":"bulldozer-used-against-pond-encroachment-encroached-land-cleared-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150119-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: तालाब के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कब्जे वाली जमीन खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: तालाब के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कब्जे वाली जमीन खाली
Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
सौनासी रोड पर जलभराव और गड्ढे। स्रोत:शिक्षिका
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। तहसील प्रशासन द्वारा कस्बे में तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने को चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की। इसके तहत विद्या टॉकीज के समीप स्थित तालाब पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान फल, सब्जी, चाट, चाय-पानी और होटल आदि की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई।
मिशन समाधान के तहत तहसीलदार अविनाश कुमार, ईओ प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम को देखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने अधिकारियों से कुछ समय की मोहलत मांगी।
इसके बाद उन्होंने स्वयं ही अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दुकानदारों ने दुकानों को खाली कर दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से तालाब की भूमि पर किए गए भराव और स्थायी अतिक्रमण को हटाकर पूरी जमीन खाली कराई गई।
विज्ञापन
बताया गया कि पुराने मुगल रोड के किनारे स्थित होने के कारण तालाब पर धीरे-धीरे भराव कर लोगों ने स्थायी रूप से कब्जा कर लिया था। यहां फल, सब्जी, चाट, चाय-पानी और होटल आदि की दुकानें संचालित की जा रही थीं। लगातार अतिक्रमण के कारण तालाब का स्वरूप समाप्त होता जा रहा था।
नगर में तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने की मांग के बाद शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत हाल ही में उप जिलाधिकारी निखिल राजपूत ने तालाबों का निरीक्षण किया था। इसके बाद तालाबों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
तहसीलदार अविनाश कुमार ने बताया कि तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गाटा संख्या 264 पर वर्षों पुराना अतिक्रमण था। उसे हटाकर तालाब की भूमि खाली करा ली गई है और यह भूमि नगर पंचायत को सौंप दी गई है।

सौनासी रोड पर जलभराव और गड्ढे। स्रोत:शिक्षिका- फोटो : 1