फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth robbed at gunpoint while returning after selling Rakhis.

Amroha News: राखी बेचकर लौट रहे युवक से तमंचे के बल पर लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Youth robbed at gunpoint while returning after selling Rakhis.
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने राखी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे युवक को तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश उसकी जेब से 1200 रुपये और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के छजलैट थानाक्षेत्र के फोलड़ा पट्टी गांव निवासी मोनू राखी बेचने का काम करता है। तहरीर के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे वह नगालिया गांव से राखी बेचकर घर लौट रहा था। हाजरपुर स्थित रपटा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा दिखाकर 1200 रुपये व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन

मोनू ने देहात थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि जांच की जा रही है और जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed