{"_id":"6a88bec29974e154ef0d532c","slug":"ahmed-club-won-by-9-wickets-thanks-to-explosive-innings-from-wasim-and-ahmed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171076-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वसीम व अहमद की तूफानी पारी से अहमद तुर्की क्लब 9 विकेट से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वसीम व अहमद की तूफानी पारी से अहमद तुर्की क्लब 9 विकेट से जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान में खेले गए मुकाबले में अहमद तुर्की क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इमरान इलेवन को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। इमरान इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रन बनाए। जवाब में अहमद तुर्की क्लब ने महज 8.2 ओवर में एक विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में वसीम क्रिकेटर और कप्तान अहमद तुर्की की तूफानी बल्लेबाजी सबसे खास रही।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इमरान इलेवन की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान आदित्य चहल एक रन और वकास अहमद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजा ने 27 गेंदों पर 32 रन और इमरान ने 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर पारी को संभाला। रमीज ने अंत में नाबाद 21 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। अहमद तुर्की क्लब के गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। वासिफ अली ने 13 रन देकर दो विकेट लिए। सलमान खान ने दो विकेट के लिए 21 रन खर्च किए, जबकि एसआरके ने दो विकेट झटके। वसीम क्रिकेटर और कप्तान अहमद तुर्की को भी एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमद तुर्की क्लब को 14 रन के स्कोर पर अर्श मोहम्मद के रूप में एकमात्र झटका लगा। इसके बाद वसीम क्रिकेटर और अहमद तुर्की ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वसीम ने 28 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। कप्तान अहमद तुर्की ने महज 19 गेंदों में दो चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन ठोक दिए। दोनों ने मिलकर 8.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टीम को शानदार जीत दिला दी।