{"_id":"6a95263f812b6d37250244b3","slug":"school-bus-collides-with-milk-tanker-in-amethi-six-children-injured-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: दूध के टैंकर से भिड़ी स्कूल बस, छह बच्चे घायल; सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: दूध के टैंकर से भिड़ी स्कूल बस, छह बच्चे घायल; सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 31 Aug 2026 12:29 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:29 PM IST
अमेठी में स्कूल बस दूध के टैंकर से भिड़ गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बस मकान में घुस गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दूध के टैंकर से भिड़ी स्कूल बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में सोमवार को बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस की दूध टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग पर थौरी के पास हुआ। बताया गया कि बस आरपीएस पब्लिक स्कूल की थी। इसमें 25 से 30 बच्चे सवार थे। सोमवार को छुट्टी थी, लेकिन बस बच्चों को लेकर जा रही थी। थौरी के पास पहुंचते ही बस की दूध टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और पीआरवी ने राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चों को पीआरवी और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी, जगदीशपुर भेजा गया। हादसे के बाद बस का क्लीनर वाहन में फंस गया। पुलिस टीम उसे बाहर निकालने में जुटी रही। हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे।
विज्ञापन