{"_id":"6ae0fcbd3a60141b1f0445be","slug":"record-accurate-data-in-the-census-amethi-news-c-96-1-ame1002-179096-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जनगणना में दर्ज करें सटीक आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जनगणना में दर्ज करें सटीक आंकड़े
Wed, 28 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई सभागार में प्रशिक्षण लेते मतगणना कार्मिक। स्रोत- सूचना विभाग
अमेठी सिटी। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जनसंख्या की गणना के लिए जिले में 3650 प्रगणक और 615 पर्यवेक्षक जिम्मेदारी संभालेंगे। इन्हें 68 फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने आईटीआई गौरीगंज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर कार्मिकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सटीक और त्रुटिरहित आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं के निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने और पर्यवेक्षकों को गणना कार्य की निगरानी करने की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना होगी। इस दौरान नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।