फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congress protest in Ambedkarnagar after Rahul Gandhi's sit-in

Ambedkar Nagar News: राहुल गांधी के धरने के बाद अंबेडकरनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 21 Aug 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress protest in Ambedkarnagar after Rahul Gandhi's sit-in
कलेक्ट्रेट के निकट समर्थकों के साथ धरने पर बैठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव व अन्य कांग्
अंबेडकरनगर। विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने 20 जुलाई को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में पैलेट गन से घायल युवक के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई।इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव समर्थकों संग कलेक्ट्रेट के पास धरने पर बैठे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमकारी नीतियां अब चलने नहीं दी जाएंगी। कांग्रेस कमजोरों, छात्रों, किसानों और नौजवानों पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसा होने पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि लाठी के जोर पर अब हुकूमत नहीं चलेगी। कांग्रेस ने पैलेट गन चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, विशाल वर्मा, संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय अकबरपुर आएंगे। वे एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे। इसका उद्देश्य कांग्रेसजनों को एकजुट करना और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करना है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी कांग्रेसजनों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया। अभिषेक दत्त पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डालेंगे और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed