फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman’s throat slit with a knife in Hanumanganj; broad-daylight incident sparks panic.

Prayagraj : हनुमानगंज में महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, दिन दहाड़े हुई वारदात से फैली सनसनी

Thu, 20 Aug 2026 02:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हनुमानगंज (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, हनुमानगंज (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 02:08 PM IST
सार
Register For Event

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार कोटवा रोड जैतपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला कुछ दिन पहले मुंबई से पति और एक बच्ची के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

विज्ञापन
Woman’s throat slit with a knife in Hanumanganj; broad-daylight incident sparks panic.
ऊषा देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार कोटवा रोड जैतपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी गई। महिला कुछ दिन पहले मुंबई से पति और एक बच्ची के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घटना के समय महिला का पति उतरांव स्थित अपने घर गया हुआ था। सूचना पर इलाकाई पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया है। उतरांव थाना क्षेत्र के बासगित गांव निवासी दिनेश कुमार मुंबई में ऑटो रिक्शा चलाता है। दिनेश ने पांच साल पहले मुंबई में ऊषा के साथ प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


पिछले 11 अगस्त को दिनेश पत्नी एवं चार साल की बच्ची के साथ सरायइनायत थाना क्षेत्र हनुमानगंज बाजार के कोटवा रोड जैतपुर गांव में अनिल सोनी के मकान के प्रथम तल पर किराए पर रह रहा था। महिला के पति दिनेश के अनुसार वह बुधवार को दोपहर गांव गया था। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह ऊषा की किसी नेथर्माकोल काटने वाले चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। कुछ देर बाद उसकी पुत्री स्वीटी की रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक कमरे में देखा तो उषा का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन


सूचना पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत, एसीपी थरवई अजेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। मकान मालिक की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध यूवी आते जाते दिखा है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed