फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Team arrives to survey disputed land status quo ordered following tension

Prayagraj News: विवादित भूमि की पैमाइश करने पहुंची टीम, तनाव के बाद यथास्थिति के निर्देश

Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 21 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Team arrives to survey disputed land status quo ordered following tension
लालगोपालगंज में विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान महिलाओं को समझाती पुलिस - फोटो : Archive
अहलादगंज रिघिया गांव में विवादित भूमि पर धर्मध्वज और त्रिशूल हटाने के विवाद के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व व पुलिस टीम सीमांकन करने पहुंची। हालांकि, गहमागहमी के बीच भूमि की पैमाइश पूरी नहीं हो सकी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और अग्रिम आदेश तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को काली मां की थान पर लगे धर्मध्वज और त्रिशूल हटाने को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष ने विवादित स्थल को अपनी भूमिधरी बताया था, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था।
विज्ञापन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रातभर गांव में पुलिस बल तैनात रही। आला अधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विवाद के निस्तारण को नायब तहसीलदार सोरांव धीरज पटेल, इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी, राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों के दावों को सुना। विवादित भूमि की पैमाइश संभव नहीं हो सकी। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से कहा कि जब तक राजस्व विभाग की ओर से सीमांकन नहीं हो जाता, तब तक कोई भी पक्ष निर्माण या किसी प्रकार का बदलाव नहीं करेगा। एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। शुक्रवार को दोनों पक्षों से वार्ता कर विवाद का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed