{"_id":"6ad9c75ac6e186dd810a6ea1","slug":"rrc-prayagraj-has-released-the-document-verification-dv-schedule-for-group-d-recruitment-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : आरआरसी प्रयागराज ने जारी किया ग्रुप डी भर्ती का डीवी शेड्यूल, जारी हुआ विस्तृत कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : आरआरसी प्रयागराज ने जारी किया ग्रुप डी भर्ती का डीवी शेड्यूल, जारी हुआ विस्तृत कार्यक्रम
Thu, 22 Oct 2026 01:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:50 PM IST
उत्तर मध्य रेलवे के रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने ग्रुप डी भर्ती 2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आरआरसी रिक्रूटमेंट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे के रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने ग्रुप डी भर्ती 2024 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली इस चयन प्रक्रिया के तहत कुल 2020 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
यह सत्यापन प्रक्रिया 26 अक्तूबर से 23 नवंबर तक पूरी की जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित अभ्यर्थी आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना ई-काल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों की निर्धारित तिथि, परीक्षा स्थल या पाली (शिफ्ट) में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं, जो अभ्यर्थी तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए 25 और 27 नवंबर की ब्लॉक तिथियां निर्धारित की गई हैं, हालांकि इन तिथियों पर केवल वैध और पुख्ता साक्ष्य होने पर ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया के श्रेणीवार ब्रेकअप के अनुसार, नान-हारिजांटल (एनएस) श्रेणी के तहत 1253, कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) के 400, भूतपूर्व सैनिक कोटे के 282 और दिव्यांगजन वर्ग से 80 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि कैटेगरी व नोटिफिकेशन के नियमों के आधार पर पांच पद सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन