प्रयागराज : पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
Prayagraj News : प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक एक महिला डीआरएम ऑफिस के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह महिला पांच बच्चों की मां है। इसने सरायममरेज थाने में तैनात एक दरोगा पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे नीचे उतारने में जुटी रही, लेकिन युवती आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रही।