Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Issuing revised results will not be easy for the Commission

यूपीपीएससी : आयोग के लिए आसान नहीं होगा संशोधित परिणाम जारी करना, डबल बेंच में अपील दाखिल करने की तैयारी

Sat, 28 Nov 2026 04:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 04:45 PM IST
सार
Register For Event

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम रद्द कर नए सिरे से मेरिट सूची तैयार करने और दोबारा मुख्य परीक्षा कराने के आदेश ने आयोग के साथ-साथ इंटरव्यू दे चुके अभ्यर्थियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन
Issuing revised results will not be easy for the Commission
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम रद्द कर नए सिरे से मेरिट सूची तैयार करने और दोबारा मुख्य परीक्षा कराने के आदेश ने आयोग के साथ-साथ इंटरव्यू दे चुके अभ्यर्थियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। अब पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया को नए सिरे से आयोजित करना आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

विज्ञापन


हालांकि, आयोग कोर्ट के आदेश की समीक्षा के बाद इसके खिलाफ डबल बेंच में अपील करेगा। पीसीएस के साथ-साथ सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ)-2025 से जुड़े आदेश के खिलाफ भी अपील की तैयारी की जा रही है। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि डबल बेंच में अपील दाखिल करने के लिए शासन से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं का तर्क है लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की श्रेणीवार सूची तैयार करते समय अनारक्षित श्रेणी को सिर्फ सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित मान लिया। आरक्षित वर्ग (ओबीसी और एससी) के जिन अभ्यर्थियों ने अनारक्षित श्रेणी के अंतिम चयनित अभ्यर्थी से अधिक अंक प्राप्त किए थे उन्हें अनारक्षित सूची में रखने की बजाय उनकी ही आरक्षित श्रेणी में रखा गया। आयोग ने स्वीकार किया है कि प्रारंभिक परीक्षा में 321 ओबीसी और 43 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के अभ्यर्थियों ने अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ से अधिक अंक प्राप्त किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

संविधान की भावना के अनुकूल नहीं हर चरण में आरक्षण

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लोक सेवा आयोग को आगे आना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया को विवादरहित संपन्न कराने के लिए अपील करनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि अंतिम परिणाम में आरक्षण पहले से ही देय है, ऐसे में प्रत्येक चरण में इसे लागू करना न तो आरक्षण की मूल मंशा के अनुरूप है और न ही संविधान की भावना के अनुकूल। पांडेय के अनुसार, जब कोई अभ्यर्थी आरक्षण के किसी भी नियम का लाभ एक बार ले लेता है, तो वह अनारक्षित वर्ग में नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed