फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Changes to train managers' refresher course; grading to replace pass-fail system

प्रयागराज  : ट्रेन मैनेजरों के रिफ्रेशर कोर्स में बदलाव, अब पास-फेल की जगह मिलेगी ग्रेडिंग

Fri, 16 Oct 2026 02:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Oct 2026 02:58 PM IST
सार
Register For Event

ट्रेनों के संचालन में मानवीय भूलों पर अंकुश लगाने, सतर्कता बढ़ाने और संरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के रिफ्रेशर प्रशिक्षण में बड़ा नीतिगत बदलाव किया है।

विज्ञापन
Changes to train managers' refresher course; grading to replace pass-fail system
आरआरबी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

ट्रेनों के संचालन में मानवीय भूलों पर अंकुश लगाने, सतर्कता बढ़ाने और संरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के रिफ्रेशर प्रशिक्षण में बड़ा नीतिगत बदलाव किया है। काकोदकर समिति की सिफारिशों के आधार पर अब कोर्स के बाद पारंपरिक ‘पास या फेल’ की परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसकी जगह अब अंकों के आधार पर पारदर्शी ग्रेडिंग प्रणाली लागू की गई है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के प्रदर्शन को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें 80 या उससे अधिक अंक पाने वालों को ‘ए’ ग्रेड, 60 से 80 के बीच अंक पाने वालों को ‘बी’ ग्रेड और 60 से कम अंक पाने वाले कर्मचारियों को ‘सी’ ग्रेड दिया जाएगा। ‘बी’ ग्रेड पाने वाले कर्मियों की लॉबी स्तर पर नियमित काउंसलिंग होगी, जबकि ‘सी’ ग्रेड पाने वालों को मंडल स्तर पर विशेष निगरानी में रखकर संरक्षा सेमिनार और अभियानों में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के इस कदम से ट्रेन मैनेजरों की कार्यकुशलता में सुधार और कमियों की सटीक पहचान करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed