{"_id":"6b02e138803d1cfd9e0b3782","slug":"youth-suicide-after-wife-missing-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: लापता हुई पत्नी, परेशान युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: लापता हुई पत्नी, परेशान युवक का शव पेड़ से लटका मिला, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sun, 22 Nov 2026 06:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:04 PM IST
पत्नी 14 नवंबर को शाम चार बजे घर से बिना बताए चली गई थी और काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। पति ने 21 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी और इसके बाद से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
दादों में पत्नी के लापता होने से परेशान एक युवक का शव रविवार सुबह गांव नगला पापरी के पास ईंट भट्ठे के सामने पेड़ पर लटका मिला। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 33 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र जय नारायण निवासी गांव चंदियाना रामपुर के रूप में हुई है। वह नोएडा में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया है कि उसकी पत्नी कांता देवी 14 नवंबर को शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
संतोष ने 21 नवंबर को थाना पालीमुकीमपुर में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से वह परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठाया। वह अपने पीछे एक बेटी और दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। तीनों बच्चे अब दादा-दादी के पास रह रहे हैं। थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
