{"_id":"6a87347f9b5eeaeeae08ab6f","slug":"1-50-lakh-looted-from-businessman-on-the-pretext-of-giving-lift-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लिफ्ट देना पड़ा भारी, पीछे बैठे ठग ने जेब से निकाल लिए डेढ़ लाख, बाइक से कूद भाग गया शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लिफ्ट देना पड़ा भारी, पीछे बैठे ठग ने जेब से निकाल लिए डेढ़ लाख, बाइक से कूद भाग गया शातिर
Thu, 20 Aug 2026 10:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:38 PM IST
लिफ्ट देना बुजुर्ग व्यापारी को भारी पड़ गया। शातिर ठग ने बाइक पर लिफ्ट ले ली। मौका देख रुपये निकाल कर बाइक से कूदकर भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एटा चुंगी चौराहे के पास बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक शातिर ठग ने बुजुर्ग व्यापारी की जेब से डेढ़ लाख रुपये निकालकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। गूलर रोड स्थित किशन विहार कॉलोनी के रहने वाले हजारी लाल वार्ष्णेय (72) की कौड़ियागंज में गल्ले की दुकान है। रोज की तरह वह अपनी बाइक से दुकान जा रहे थे। रास्ते में नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर के पास दो युवक बाइक पर उनके पास आए। उनमें से एक ने हजारी लाल को रोककर नमस्ते की और अपनी मां के एटा चुंगी स्थित अस्पताल में भर्ती होने का झांसा देकर वहां तक छोड़ने की विनती की।
विज्ञापन
बुजुर्ग व्यापारी ने इंसानियत दिखाते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही उनकी बाइक एटा चुंगी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, पीछे बैठे युवक ने सफाई से व्यापारी की जेब में रखे 1.5 लाख रुपये निकाल लिए। भनक लगते ही हजारी लाल ने शोर मचा दिया। आरोपी तुरंत बाइक से कूदकर क्यामपुर मोड़ की तरफ भागा, जहां उसका दूसरा साथी पहले से बाइक लेकर तैयार खड़ा था। आसपास के लोगों ने उनका पीछा करने की कोशिश की तो बदमाशों ने ब्लेड दिखाकर उन्हें डराया और भाग निकले।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।