फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Triple Talaq for not giving a car in dowry

अलीगढ़: दहेज में कार नहीं देने पर दिया तीन तलाक, देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप, पति समेत सात पर एफआईआर

Sun, 04 Oct 2026 02:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 04 Oct 2026 02:38 PM IST
सार
Register For Event

निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। वे लगातार कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था। एक दिन घर में अकेली होने पर देवर ने उससे छेड़छाड़ की। उसने दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
Triple Talaq for not giving a car in dowry
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता का निकाह वर्ष 2023 में बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था। वे लगातार कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था। महिला का आरोप है कि एक दिन घर में अकेली होने पर देवर ने उससे छेड़छाड़ की। उसने दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


विवाहिता ने घटना की जानकारी ससुराल के अन्य लोगों को दी। उन्होंने मदद करने के बजाय उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान उसके शौहर ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। बाद में शौहर उसे कार से मायके के पास छोड़कर चला गया। सीओ धनंजय कुमार के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed