{"_id":"6a953f0ddd38f29e350adbdc","slug":"miscreants-fed-chicken-meat-to-the-dogs-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रात एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने कुत्तों को खिलाया मुर्गे का गोश्त, कामयाब नहीं हो सकी चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रात एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने कुत्तों को खिलाया मुर्गे का गोश्त, कामयाब नहीं हो सकी चोरी की कोशिश
Mon, 31 Aug 2026 02:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:16 PM IST
बदमाशों की मंशा थी कि कुत्ता भौंके नहीं और वे आसानी से चोरी कर सकें, लेकिन उनकी यह तरकीब कामयाब नहीं हो सकी। संदिग्धों की आहट से स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चारों नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
गोश्त खाते कुत्ते
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधी पार्क क्षेत्र के कमालपुर बाईपास स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल के सामने शनिवार रात करीब एक बजे चोरी की नीयत से पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने कुत्ते को मुर्गे का गोश्त खिलाकर शांत करने की कोशिश की। बदमाशों की मंशा थी कि कुत्ता भौंके नहीं और वे आसानी से चोरी कर सकें, लेकिन उनकी यह तरकीब कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
संदिग्धों की आहट से स्थानीय लोग जाग गए। लोगों के शोर मचाने पर चारों नकाबपोश बदमाश मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी स्थान पर पहले भी दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ बन्ना देवी धनंजय सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। फुटेज के आधार पर नकाबपोशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन