{"_id":"6b07e9c32ae794e1b60c0e6f","slug":"many-aligarh-trains-affected-on-jan-2-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 2 जनवरी को अलीगढ़ आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, गाजियाबाद तक ही चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 2 जनवरी को अलीगढ़ आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, गाजियाबाद तक ही चलेंगी
Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM IST
ट्रैफिक ब्लॉक का सीधा असर अलीगढ़-हाथरस-टूंडला रूट के यात्रियों पर पड़ेगा। दिल्ली-अलीगढ़ पैसेंजर, दिल्ली-हाथरस किला और दिल्ली-खुर्जा समेत कई ट्रेनें गाजियाबाद पर ही खत्म होंगी या वहीं से चलेंगी, जबकि दिल्ली-दनकौर और दनकौर-शकूरबस्ती को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
दिल्ली-गाजियाबाद रेलखंड के दिल्ली शाहदरा यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के चलते दो जनवरी 2027 को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ का संचालन गाजियाबाद तक सीमित किया जाएगा। वहीं, कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। इसका असर अलीगढ़, हाथरस और टूंडला से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ पैसेंजर गाजियाबाद स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यानी यह ट्रेन गाजियाबाद से आगे दिल्ली तक नहीं जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 64112 शकूरबस्ती-दनकौर गाजियाबाद से ही संचालित होगी। इसके अलावा हाथरस किला-दिल्ली ट्रेन संख्या 64581 गाजियाबाद से चलेगी, जबकि दिल्ली-हाथरस किला ट्रेन संख्या 64582 गाजियाबाद पर ही समाप्त होगी। टूंडला-दिल्ली ट्रेन संख्या 64583 भी गाजियाबाद से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन
दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर और 64109 दनकौर-शकूरबस्ती दो जनवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली-खुर्जा की ट्रेन संख्या 64106 और 64108 गाजियाबाद तक ही चलेंगी। दनकौर-दिल्ली ट्रेन संख्या 64107 भी गाजियाबाद से संचालित होगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 64903 मथुरा-गाजियाबाद, 64904 गाजियाबाद-मथुरा, 64111 खुर्जा-शकूरबस्ती और 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली के मार्ग में भी बदलाव किया है। इन ट्रेनों को निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों का दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होगा।
विज्ञापन
