{"_id":"625b12f0dda6eb54cd0ec8b5","slug":"manoj-and-praveer-saxena-join-bjp-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मनोज व प्रवीर सक्सेना भाजपा में शामिल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मनोज व प्रवीर सक्सेना भाजपा में शामिल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई सदस्यता
Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना व कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया विभाग प्रवीर सक्सेना ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में दोनों को सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन
सहकारिता भवन लखनऊ में आयोजित कायस्थ सम्मान समारोह में स्वतंत्र राज्यमंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, भाजपा संगठन मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरीश सक्सेना, पूर्व भाजपा एमएलसी विंध्यवासिनी कुमार, अंजलि श्रीवास्तव, भाजपा नेता संजीव वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अन्य दल से आए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। व्यापारी नेता गौरव गोदानी ने उनको बधाई दी है।
विज्ञापन