{"_id":"6ac73f2b51688f6d9a09dae1","slug":"aligarh-sso-sacked-for-abusive-remarks-against-leaders-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणी, एसएसओ बर्खास्त, मडराक थाने में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणी, एसएसओ बर्खास्त, मडराक थाने में एफआईआर दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 12:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:29 PM IST
उदयवीर सिंह के खिलाफ मडराक थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। वह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मडराक पर उपकेंद्र एसएसओ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
बर्खास्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ता से फोन पर बातचीत में के मडराक विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ उदयवीर सिंह को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना महंगा पड़ा। ऑडियो वायरल होने के बाद एसएसओ की सेवा समाप्त कर उपकेंद्र से हटा दिया गया। आरोप है कि उन्होंने शासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर की रात विद्युत कटौती हुई थी। इसी को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो छह अक्तूबर को वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आते ही विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। अधीक्षण अभियंता देहात उमेश जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की। उदयवीर सिंह के खिलाफ मडराक थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। वह 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मडराक पर उपकेंद्र एसएसओ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता देहात उमेश जैन ने बताया कि उदयवीर सिंह की सेवाएं उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के माध्यम से ली गई थीं। इस मामले में निगम के एजीएम ऑपरेशन को आगे की विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन