{"_id":"6a8a798cbddeafcca60e00c3","slug":"liquor-marijuana-found-in-a-car-without-number-plate-on-amu-campus-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: कैंपस में बिना नंबर की कार में मिली शराब-गांजा, छात्रों ने तोड़े शीशे, तीन युवक-युवती पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: कैंपस में बिना नंबर की कार में मिली शराब-गांजा, छात्रों ने तोड़े शीशे, तीन युवक-युवती पुलिस को सौंपे
Sun, 23 Aug 2026 10:10 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:10 AM IST
यूनिवर्सिटी परिसर में बिना नंबर की कार में तीन युवकों और एक युवती के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि बिना नंबर की कार को बाब-ए-सैयद से परिसर में प्रवेश की अनुमति आखिर कैसे मिली?
विज्ञापन
एएमयू कैंपस में कार घुसने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) परिसर में बिना नंबर की कार में सवार तीन युवकों और एक युवती को लेकर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कार में सवार एक युवती ने एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद छात्रों ने कार के शीशे तोड़ दिया और बाद में प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
रात 10:30 बजे तेज रफ्तार में कार यूनिवर्सिटी परिसर में घुसी। कार में युवती समेत चार लोग सवार थे। वीसी लाॅज के पास छात्रों ने कार रोक ली। इसकी सूचना प्रॉक्टोरियल टीम को दे दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली तो कार से शराब की बोतल और गांजा मिलने की बात सामने आई। टीम ने चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। कार सवार चारों लोग यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं, बल्कि बाहरी थे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि बिना नंबर की कार से शराब की बोतल और गांजा बरामद हुआ है। चारों लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मई में भी बाहरी लोगों ने मचाया था उत्पात
एएमयू परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश और नशे से जुड़े मामलों को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। मई 2026 में भी परिसर में कार सवार बाहरी लोगों के घुसने पर हंगामा हुआ था और प्रॉक्टर टीम ने उन्हें पुलिस के हवाले किया था।
बिना नंबर की कार एएमयू में कैसे पहुंची
यूनिवर्सिटी परिसर में बिना नंबर की कार में तीन युवकों और एक युवती के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि बिना नंबर की कार को बाब-ए-सैयद से परिसर में प्रवेश की अनुमति आखिर कैसे मिली? घटना के बाद छात्रों के बीच इस बात पर चर्चा तेज हो गई कि बाब-ए-सैयद पर तैनात कर्मचारियों ने कार की जांच क्यों नहीं की और उसमें सवार लोगों से प्रवेश का कारण क्यों नहीं पूछा गया। खासतौर पर तब, जब यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से परिसर में वाहनों के पंजीकरण और वाहन पास से संबंधित व्यवस्था पहले से लागू है।