Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Left Two Crowded Buses, Boarded Auto

होनी को था यही मंजूर: भीड़ के कारण छोड़ीं दो बसें, मजबूरन ऑटो में बैठ गए, भिड़ गए टेंपो-बस

Mon, 23 Nov 2026 12:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma जेपी शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
जेपी शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 23 Nov 2026 12:51 PM IST
सार
Register For Event

गुरुग्राम से शादी में आ रहे बबलू के परिवार को ऑटो चालक बबलू सुरक्षा की दृष्टि से बस में लेकर आया था, लेकिन नादा बाईपास पर बस में भीड़ देखकर पत्नी समीना ने जाने से मना कर दिया और परिवार ने दो बसें छोड़ दीं। भीड़ से बचने के लिए वे ऑटो से रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उनका ऑटो हादसे का शिकार हो गया। होनी को यही मंजूर था कि जिस भीड़ से बचने के लिए उन्होंने बस छोड़ी थी, उसी सफर ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया।

विज्ञापन
Left Two Crowded Buses, Boarded Auto
हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराऊ में हादसे का शिकार हुए परिवार को ऑटो चालक बबलू सुरक्षा की दृष्टि से गुरुग्राम से अलीगढ़ तक बस में लेकर आया था। नादा बाईपास पर बबलू ने अपने परिवार को बस से सिकंदराऊ भेजने का प्रयास किया लेकिन बस में भीड़ देखकर उनकी पत्नी समीना ने उसमें जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें.. टेंपो-बस हादसा: शादी वाले घर में मची चीख-पुकार, मौसी की गोद ने बचाई रुबी की जान, पिता के बाद मां का उठा साया
विज्ञापन

मेहंदी हसन का कहना है भीड़ के कारण उन्होंने दो बस निकाल दीं और उसमें सवार नहीं हुए। भीड़ से बचने के लिए वह ऑटो में सवार होकर रवाना हुए लेकिन किसी को नहीं पता था कि उनका ऑटो हादसे का शिकार हो जाएगा। जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे मेहंदी हसन ने रविवार को बताया कि उनका परिवार बरला थाना क्षेत्र के गांव नगला कस्साव का रहने वाला है। हालांकि लगभग 15 साल से उनके परिवार के लोग गुरुग्राम के राजीव चौक हंस एन्कलेव में रहकर काम कर रहे हैं। बबलू ऑटो चलाता है। मेहंदी हसन फेरी लगाकर कबाड़े का काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... हाथरस सड़क हादसा: बस ने टेंपो को रौंदा, दो सगी बहनों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान, चार घायल
सिकंदराऊ में बबलू की मौसी चमन उर्फ हज्जन की बेटी की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के लोग रविवार सुबह गुरुग्राम से रवाना हुए थे। उनके एक बहनोई मेहंदी हसन अपने परिवार को ऑटो में गुरुग्राम अलीगढ़ तक लाए थे और ऑटो से ही सिकंदराऊ जा रहे थे। बबलू अपना ऑटो सर्दी व सुरक्षा के कारण नहीं लेकर आया था। उसने अपने परिवार को गुरुग्राम से अलीगढ़ के लिए बस से बैठाया था। वह खुद स्कूटी से अपने दूसरे बहनोई शमशाद के साथ आए थे। मेहंदी हसन का भाई भी ऑटो चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed