फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gangster arrested from Bandra, Mumbai

अलीगढ़: हीरो बनने मुंबई भागा बाइक चोर बांद्रा में पुलिस ने पकड़ा, लंबे समय से चल रहा था फरार, नौ मुकदमे दर्ज

Fri, 02 Oct 2026 09:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 02 Oct 2026 09:18 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार साजेब उर्फ राहुल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के केस के अलावा क्वार्सी और सिविल लाइंस थानों में चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस समेत कुल नौ मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Gangster arrested from Bandra, Mumbai
साजेब उर्फ राहुल गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

शाहरुख खान जैसा हीरो बनने का ख्वाब लेकर मुंबई भागे बाइक चोर की फिल्मी कहानी का क्लाइमेक्स बांद्रा में हुआ। अलीगढ़ पुलिस ने सर्विलांस के जरिये उसकी लोकेशन ट्रेस कर 25 हजार रुपये के इनामी साजेब उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुराने मुकदमों में वांछित चल रहा था और करीब दो साल पहले अलीगढ़ छोड़कर मुंबई में जा बसा था। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के हमदर्द नगर डी, जमालपुर फाटक निवासी करीब 25 वर्षीय साजेब उर्फ राहुल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और आर्म्स एक्ट समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। आठ मई 2026 को उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद पांच सितंबर को उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। 26 मई को उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


सर्विलांस ने मुंबई तक पहुंचाया 
क्वार्सी थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। डीआईजी से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस के जरिये उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसकी लोकेशन मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित निर्मल नगर थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद क्वार्सी पुलिस की टीम मुंबई रवाना हुई। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आरोपी की घेराबंदी की गई। 30 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे मारवाड़ी रोड स्थित साहिल होटल के पास पुलिस ने साजेब उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले समेटा था जुर्म का सामान 
पुलिस के मुताबिक, साजेब खुद को फिल्मी अभिनेता शाहरूख खान की तरह देखता था। वह लोगों से कहता था कि मुंबई जाकर अपनी किस्मत आजमाएगा। इसी दौरान वह वहां की एक लड़की के संपर्क में आया। करीब दो वर्ष पहले उसने कथित तौर पर जुर्म से कमाई गई संपत्ति बेच दी और पूरी तरह मुंबई में बस गया।

गैंगस्टर एक्ट की विशेष अदालत में किया जाएगा पेश
अलीगढ़ से मुंबई की दूरी अधिक होने के कारण आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए बांद्रा स्थित न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया है। पुलिस अब आरोपी को अलीगढ़ लाकर गैंगस्टर एक्ट की विशेष अदालत में पेश करेगी। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक, साजेब के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा क्वार्सी और सिविल लाइंस थानों में चोरी, संपत्ति संबंधी अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed