Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Mess Charges Rs 700 Extra, Students Protest Over Food

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: हॉस्टल मेस में 700 रुपये तक की वसूली, खाने की गुणवत्ता में गड़बड़ी, भड़के छात्र

Sat, 28 Nov 2026 01:04 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Nov 2026 01:04 PM IST
सार
Register For Event

एएमयू के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को मेस के लिए 700 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि रुपये तो बढ़ गए, पर खाने की क्वालिटी गिर गई है। इसे लेकर छात्रसंघ ने भी आक्रोश जताया है।

विज्ञापन
AMU Mess Charges Rs 700 Extra, Students Protest Over Food
एएमयू। - फोटो : संवाद

विस्तार

एएमयू के छात्रों को मेस के खाने के लिए हर महीने तय शुल्क से 700 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। इससे छात्र काफी परेशान हैं। यूनिवर्सिटी के हॉलों में रहने वाले छात्रों को 1400 रुपये के बजाय 2100 रुपये तक देने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में कुल 20 हॉल हैं, जिनमें से प्रत्येक में चार-चार हॉस्टल हैं। इन हॉस्टलों में 14 हजार छात्रों को खाने के लिए मासिक 1400 रुपये का भुगतान करना होता है। हालांकि, उन्हें हर महीने 700 रुपये तक अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। यही राशि उन्हें भारी पड़ रही है। छात्रसंघ के अध्यक्ष मोहम्मद नोमान अशरफ ने इस मुद्दे हर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वे खाने की गुणवत्ता को लेकर छात्रों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


खाने की गुणवत्ता और घोटाले के आरोप
नोमान अशरफ ने बताया कि खाने की गुणवत्ता में गड़बड़ी और घोटालों की बातें भी सामने आ रही हैं। छात्रसंघ इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को लिख रहा है। उनसे जवाब तलब किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नदीम तरीन हॉल में खाने की स्थिति थोड़ी बेहतर है, लेकिन अन्य हॉलों में गुणवत्ता में कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ सचिव की परीक्षा नियंत्रक को चेतावनी
एएमयू में छात्रहित से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। छात्रसंघ के सचिव मोहम्मद हमदान ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। हमदान ने परीक्षा नियंत्रक से कहा कि अगर छात्रों की समस्याओं का हल नहीं निकलता है, तो उन्हें अपना इस्तीफा तैयार रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed