Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Urea Shortage Halts 28 UPSRTC BS6 Buses, Passengers Face Trouble

आगरा न्यूज: यूरिया समाप्त होने से थमी रोडवेज बसों की रफ्तार, 28 बीएस-6 बसें नहीं निकल सकीं बाहर

Wed, 25 Nov 2026 12:56 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 12:56 PM IST
सार
Register For Event

यूरिया की आपूर्ति ठप होने से आगरा के ईदगाह और फोर्ट डिपो की 28 बीएस-6 बसें तीन दिन से खड़ी हैं। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है और उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
Urea Shortage Halts 28 UPSRTC BS6 Buses, Passengers Face Trouble
यूरिया की किल्लत होने से रोडवेज की 28 बीएस-6 बसों के पहिये थम गए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूरिया की किल्लत होने से रोडवेज की 28 बीएस-6 बसों के पहिये थम गए हैं। तीन दिन से यूरिया नहीं मिलने के कारण ईदगाह और आगरा फोर्ट डिपो की बसें खड़ी हैं। बसों की संख्या कम होने से आईएसबीटी पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। मजबूरी में कुछ यात्री डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


आगरा परिक्षेत्र के छह डिपो में कुल 759 बसें हैं। इनमें करीब 60 प्रतिशत बीएस-6 श्रेणी की हैं, जिनके संचालन के लिए डीजल के साथ डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (डीईएफ) की जरूरत होती है। ईदगाह डिपो की 18 और आगरा फोर्ट की 10 बसें यूरिया खत्म होने से खड़ी हैं। अन्य डिपो में भी बसों के खड़े होने की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को आईएसबीटी के बाहर हाईवे पर यात्री बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। बसें नहीं मिलने पर उन्हें वैकल्पिक वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव ने बताया कि यूरिया की खरीद की अनुमति मुख्यालय स्तर से मिलती है। इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों जरूरी है यूरिया
बीएस-6 बसों में इस्तेमाल होने वाला डीईएफ सामान्य यूरिया नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले यूरिया और शुद्ध पानी का विशेष घोल होता है। इससे हानिकारक नाइट्रोजन ऑक्साइड गैस का उत्सर्जन कम होता है। इसकी कमी होने पर सेंसर इंजन की शक्ति सीमित कर सकते हैं और बस का संचालन प्रभावित होता । बस लोड नहीं उठाती है और डीजल की खपत भी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed