Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samrasta Sankalp Yatra to Reach Agra

समरसता संकल्प यात्रा: आज आगरा आएंगी संत रविदास की चरण पादुकाएं, जीआईसी मैदान में होगा भव्य स्वागत

Sun, 29 Nov 2026 12:08 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 12:08 PM IST
सार
Register For Event

संत रविदास की चरण पादुकाओं के साथ आ रही यात्रा का आगरा में भव्य स्वागत होगा। जीआईसी मैदान में महासभा होगी। 

विज्ञापन
Samrasta Sankalp Yatra to Reach Agra
जीआईसी मैदान में भूमि पूजन करते भाजपा नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकल रही समरसता यात्रा रविवार को ताजनगरी पहुंचेगी। पंजाब से शुरू होकर हरियाणा और दिल्ली होते हुए वाराणसी जा रही इस यात्रा के आगरा आगमन पर जीआईसी मैदान में भव्य समरसता संकल्प यात्रा महासभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए शनिवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन व भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पवित्र चरण पादुकाओं के साथ आ रही इस यात्रा का स्वागत ऐतिहासिक होगा। महासभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बताया कि इस आयोजन में सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भूमि पूजन के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि, यात्रा प्रभारी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी विजय शिवहरे, एमएलए पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने आहुति दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed