{"_id":"6acc684cca9a8c30750a4084","slug":"jcb-operator-found-dead-under-suspicious-circumstances-family-alleges-murder-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम हाउस पर किया हंगामा
Mon, 12 Oct 2026 10:25 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:25 AM IST
मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला बल सिंह में 35 वर्षीय जेसीबी ऑपरेटर मंगल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अनुज नामक व्यक्ति ने उन्हें रात में जेसीबी चलाने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम नगला बल सिंह में रविवार रात एक जेसीबी ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि पुलिस पहले ही शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जा चुकी थी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने इस बात पर जमकर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को फोन पर सूचित किया था कि जब तक वे मौके पर नहीं पहुंच जाते, तब तक शव को कहीं न ले जाया जाए। इसके बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या की गई है और उनका भतीजा मंगल सिंह पुत्र राजवीर सिंह (35 वर्ष), निवासी कपूरपुर थाना दन्नाहार, को अनुज नाम के एक व्यक्ति ने रात में जेसीबी चलाने के लिए बुलाया था। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
मृतक के चाचा किरंद पाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे की हत्या की गई है और पुलिस मामले को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे थाना एलाऊ प्रभारी अवनीश त्यागी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा बढ़ता चला गया। पुलिस से काफी बहस हुई। मामले को बढ़ता देख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।