{"_id":"6ad2f0533d28ff0a6602fed7","slug":"how-to-check-name-in-voter-list-2026-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया: मतदाताओं को आज मिल रहा मौक, नए वोट के लिए भी करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट में नाम है या कट गया: मतदाताओं को आज मिल रहा मौक, नए वोट के लिए भी करें आवेदन
Sat, 17 Oct 2026 09:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:19 AM IST
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक फॉर्म-6 से नाम जुड़वाने, फॉर्म-7 से नाम हटवाने और फॉर्म-8 से विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यदि आप 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं या मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या विवरण में किसी प्रकार का सुधार कराना चाहते हैं, तो शनिवार का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे।
कोई भी पात्र नागरिक केंद्रों पर जाकर मौके पर ही फॉर्म-6 (नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम हटाने) और फॉर्म-8 (संशोधन) के जरिये अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह निर्देश जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में फोटो युक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) और मतदेय स्थलों के पुनर्गठन के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए एक केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की व्यवस्था रखी जाएगी। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों का मौके पर निरीक्षण कर नई विकसित कॉलोनियों, मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों और आवासीय परिसरों में नए मतदान केंद्र बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं ताकि लोगों को ज्यादा दूरी न तय करनी पड़े।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। बैठक में निर्वाचन अधिकारियों के अलावा भाजपा, सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।