{"_id":"6b07df667c811ee3850f6bba","slug":"three-suspects-under-scanner-in-agra-fake-fire-noc-case-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में फर्जी अग्निशमन एनओसी का खेल, तीन संदिग्ध रडार पर; पुलिस ने शुरू की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: आगरा में फर्जी अग्निशमन एनओसी का खेल, तीन संदिग्ध रडार पर; पुलिस ने शुरू की तलाश
Thu, 26 Nov 2026 12:57 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:57 PM IST
आगरा में अग्निशमन विभाग की फर्जी एनओसी लगाकर बिजली कनेक्शन लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। जांच में तीन संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की पड़ताल पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अग्निशमन विभाग के फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) के मामले में थाना हरीपर्वत पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जांच में तीन संदिग्ध के नाम सामने आए हैं। उनकी भूमिका देखी जा रही है। पुलिस पोर्टल का उपयोग करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
व्यावसायिक भवन के लिए अग्निशमन विभाग की एनओसी की आवश्यकता होती है। इसके लिए विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होता है। एनओसी मिलने के बाद ही टोरेंट पावर की ओर से बिजली कनेक्शन दिया जाता है। तीन लोगों ने पिछले दिनों टोरेंट में कनेक्शन के लिए आवेदन किया। इसमें एनओसी भी लगाई।
जांच में यूआईडी नंबर संदिग्ध होने पर अग्निशमन विभाग को भेजा गया। विभागीय जांच में फर्जी नंबर निकला। इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह ने थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज कराई। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। आवेदन करने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है।