फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car rams into auto-rickshaw on highway half dozen people injured in Agra

रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; हाईवे पर मची चीखपुकार

Thu, 17 Sep 2026 07:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 17 Sep 2026 07:18 PM IST
सार
Register For Event

हादसे में दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
Car rams into auto-rickshaw on highway half dozen people injured in Agra
हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रुनकता में हाईवे पर खन्ना पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सवारियों से भरे ऑटो से जा भिड़ी। टक्कर के बाद ऑटो आगे चल रहे दूसरे ऑटो से टकरा गया। हादसे में दोनों ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दो ऑटो हाईवे पर आगे की ओर चल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई एक कार अनियंत्रित हो गई और पहले एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे दूसरे ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में दोनों ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली कार में चार लोग सवार थे। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे में दिव्यांशु पुत्र हरिओम निवासी मुरेंडा थाना सिकंदरा, कलाम पुत्र रज्जाक निवासी रुनकता और ओमप्रकाश पुत्र भूरी सिंह निवासी साहदरा चुंगी, आगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed