{"_id":"6a87d1d449555a6e3c056d3e","slug":"builders-accused-of-cheating-traders-of-9-38-lakh-in-agra-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दुकान दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस आयुक्त से व्यापारियों ने लगाई गुहार; दो बिल्डरों पर दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दुकान दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस आयुक्त से व्यापारियों ने लगाई गुहार; दो बिल्डरों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Fri, 21 Aug 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:49 AM IST
आगरा में निर्माणाधीन व्यावसायिक दुकानें दिलाने के नाम पर दो बिल्डरों पर व्यापारियों से 9.38 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद हरीपर्वत पुलिस ने दोनों बिल्डरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दो बिल्डरों पर व्यापारियों से 9.38 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित व्यापारियों ने पुलिस आयुक्त से मिलकर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद थाना हरीपर्वत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कमला नगर निवासी नीरज गोयल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि राजीव मोहन सक्सेना और राजेश मोहन सक्सेना (फर्म- जेआर एसोसिएट्स) ने उन्हें और शैलेंद्र बंसल को सिकंदरा क्षेत्र में अपनी निर्माणाधीन दुकानें खरीदने के लिए प्रलोभन दिया था। आरोपियों ने उसे व्यावसायिक संपत्ति बताकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़ितों ने चेक के माध्यम से 9.38 लाख रुपये का भुगतान कर दिया और उसकी रसीदें भी प्राप्त कर लीं।
रुपये लेने के बाद बिल्डर लगातार संपत्ति का मूल्य बढ़ने का झूठा आश्वासन देते रहे और बैनामा कराने से टालमटोल करते रहे। पीड़ितों ने संपत्तियों का पंजीकरण अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया तो बुलाने के बाद भी आरोपी सब रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं पहुंचे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।