फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert in Agra following first swine flu death in UP

यूपी में स्वाइन फ्लू से माैत पर अलर्ट: डॉक्टरों को प्रशिक्षण, पांच हजार टैबलेट का ऑर्डर; इन मरीजों की जांच

Sun, 30 Aug 2026 11:58 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 30 Aug 2026 11:58 AM IST
सार
Register For Event

यूपी में स्वाइन फ्लू से माैत के बाद आगरा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। चिकित्सकों को प्रशिक्षण देने के साथ  टैमीफ्लू की पांच हजार टैबलेट का ऑर्डर दिया गया है।

विज्ञापन
Alert in Agra following first swine flu death in UP
स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में स्वाइन फ्लू से पहली मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। इसमें गंभीर लक्षण मिलने वाले मरीजों की ही स्वाइन फ्लू जांच के आदेश दिए गए। इलाज के लिए टैमीफ्लू की पांच हजार टैबलेट शासन से मांगी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने पर तैयारी की जा चुकी हैं। एसएन और जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना हुआ है। शासन से आई गाइडलाइन के बारे में सीएचसी प्रभारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर बता दिया है। इसमें सांस उखड़ने, छाती में दर्द होने समेत अन्य गंभीर लक्षण होने पर ही जांच कराने को कहा है। इसकी सूचना भी देनी होगी। आईएमए को भी गाइडलाइन भेजी है, जिसमें पैथोलॉजी की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने, अस्पताल में मरीज भर्ती होने की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि स्वाइन फ्लू सामान्य वायरल फीवर है। अन्य बीमारी से ग्रसित, गंभीर लक्षण या फिर दिल्ली से यात्रा करके आए हैं तो ऐसी स्थिति में जांच करानी है। स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने पर कंट्रोल रूम के 9458569043 और 0562-260412 (सुबह 10 से शाम पांच बजे तक) पर जानकारी दे सकते हैं। मौके पर रैपिड रिस्पांस टीम भी पहुंचेगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि चिकित्सकों को गाइडलाइन से अवगत करा दिया है। मरीज के इलाज और पुष्टि होने पर विभाग को जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed