Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Weather Update: Fog Expected for Five Days Temperature May Drop

आगरा में ठंड की दस्तक: सुबह-सुबह छा रहा कोहरा, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान; अगले पांच दिन में बढ़ेगी सर्दी

Mon, 23 Nov 2026 08:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 08:59 AM IST
सार
Register For Event

आगरा में अगले पांच दिनों तक सुबह हल्का कोहरा छाने और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ेगी, वहीं डॉक्टरों ने पांच साल तक के बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी है।
 

विज्ञापन
Agra Weather Update: Fog Expected for Five Days Temperature May Drop
सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम में सुबह-शाम के तापमान में अंतर आ गया है। सुबह हल्का कोहरा हो रहा है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक ऐसे ही कोहरा रहने के आसार जताए हैं। तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। रविवार को भी सुबह हल्का कोहरा रहा है। बीते सप्ताह से यही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग ने 24 नवंबर से तापमान में कमी होने की संभावना जताई है। दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हो सकता है। 28 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए हैं। इससे ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में चिकित्सक बच्चों की विशेष देखभाल पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि ठंड लगने से पारा कम होने से बच्चों में निमोनिया और जुकाम-खांसी होने का खतरा रहता है। खासतौर से पांच साल तक के बच्चे जल्दी इसकी चपेट में आते हैं। ऐसे में सुबह बच्चों को एक लेयर गर्म कपड़े पहनाकर जरूर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed