{"_id":"6acdaf511ca2b182a209cb67","slug":"agra-among-up-s-hottest-cities-temperature-likely-to-drop-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का यू-टर्न: तेज धूप के बाद छाए बादल, पारे में आएगी कमी; वायरल फीवर से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का यू-टर्न: तेज धूप के बाद छाए बादल, पारे में आएगी कमी; वायरल फीवर से रहें सावधान
Tue, 13 Oct 2026 09:40 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:40 AM IST
तेज धूप और गर्मी के बीच आगरा में मौसम ने करवट ली है। सुबह-शाम चल रही हवा और छाए बादलों के बीच अगले पांच दिनों में तापमान घटने के आसार हैं।
विज्ञापन
आगरा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा का तापमान प्रदेश में फतेहपुर के साथ सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार सुबह-शाम को हवा चलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे, कहीं हल्की बूंदें भी गिरीं। अगले सप्ताह तक पारा कम होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 18 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। तापमान में भी डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। बीते सप्ताह से आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। सोमवार को फतेहपुर और आगरा का समान तापमान रहा। शहर का न्यूनतम तापमान की बात करें 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और यह 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम में बदलाव से वायरल फीवर का खतरा
मौसम में बदलाव होने से वायरल फीवर, गले में संक्रमण का खतरा है। अस्थमा-सांस रोग के मरीजों को परेशानी हो सकती है। डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि दोपहर में धूप होने से गर्मी लग रही है। ऐसे में कई बार ठंडी सामग्री भी लोग खा-पी रहे हैं। इससे गले में खराश, दर्द, जुकाम-खांसी हो रही है। मौसम के बदलाव के समय अस्थमा-सांस रोग के मरीजों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।