{"_id":"6b04f57bfbd8524223085f77","slug":"agra-administration-seeks-explanation-from-schools-for-denying-facilities-to-blo-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: बीएलओ को न कुर्सी मिली, न खुला स्कूल का गेट...अब प्रशासन ने मांगा जवाब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: बीएलओ को न कुर्सी मिली, न खुला स्कूल का गेट...अब प्रशासन ने मांगा जवाब!
Tue, 24 Nov 2026 07:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:54 AM IST
आगरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को गेट नहीं खोलने और मेज-कुर्सी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं देने वाले स्कूलों से प्रशासन ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन
बीएलओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए दरवाजे न खोलने और बैठने के लिए मेज-कुर्सी उपलब्ध न कराने वाले विद्यालयों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने ऐसे लापरवाह स्कूलों से जवाब-तलब करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
साथ ही आगामी 28 और 29 नवंबर को मतदान केंद्रों पर लगने वाले विशेष अभियान कैंपों के लिए अभी से सभी आवश्यक और समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाताओं और बीएलओ को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने स्पष्ट किया है कि विशेष कैंप के दौरान व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सभी विद्यालयों में औचक निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से अधिकारियों की विशेष टीमें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी विद्यालय में बीएलओ के बैठने, गेट नहीं खुलने या अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में कोई कमी पाई गई, तो संबंधित स्कूल प्रशासन के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस आदेश के बाद संबंधित विभागों और विद्यालय संचालकों को समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है।