अब फीचर फोन में भी डाउनलोड कर सकेंगे ऐप, 4G नेटवर्क भी चलेगा

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Sat, 22 Apr 2017 11:58 AM IST
you can download apps in Feature phones soon
feature phone

    सबसे पहले भारतीय बाजार में एंटीना वाले बड़े-बड़े मोबाइल फोन आए, उसके बाद फीचर फोन का अवतार हुआ। फीचर फोन के जमाने में नोकिया के मोबाइल का पूरा दबदबा रहा, लेकिन जैसे ही स्मार्टफोन की एंट्री हुई तो नोकिया एक हाशिये पर आ गया। अब इसी बीच कई मोबाइल कंपनियों ने दावा किया है वे फीचर फोन में ऐप देने के लिए काम कर रही हैं। इन कंपनियों का दावा है कि आने वाले फीचर फोन में हाईस्पीड 4जी नेटवर्क भी सपोर्ट करेंगे।

    जिन मोबाइल निर्माता कंपनियों ने सस्ते फीचर फोन में ऐप और 4जी सपोर्ट नेटवर्क बनाने का दावा किया है उनमें चाइनीज कंपनी आईटेल और भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी कार्बन शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये कंपनियां कई सारे ऐप बनाने पर काम करी हैं जो फीचर फोन में सपोर्ट करेंगे। साथ ही फीचर फोन को 4जी सपोर्टेबल बनाने पर भी काम चल रहा है।

    ये भी पढ़ें- अब गोलगप्पे वाले 10 रुपये में बेचेंगे वाई-फाई डाटा

    आईटेल इंडिया की सीईओ सुधीर कुमार ने बताया, 'हम लोग फीचर फोन के लिए ऐप बनाने पर काम कर रहे हैं। जिन ऐप को डेवलप करने पर हमारी टीम काम कर रही है उनमें टेक्स्ट टू स्पीच एक ऐप है। यह ऐप हिन्दी और अंग्रेजी में होगी। इसके अलावा इस ऐप में और भी भारतीय भाषाओं को जोड़ने का काम चल रहा है।'

    ये भी पढ़ें- HTC वन ए9 में मिलने लगा नूगट  7.0 अपडेट

    सुधीर कुमार ने आगे कहा कि उनकी टीम चैट के लिए मैसेंजर ऐप OnChat भी डेवलप कर रहे हैं जो कि व्हाट्सऐप जैसा ही होगा, हालांक ऑनचैट के जरिए केवल टैक्स्ट मैसेज ही भेजे जा सकेंगे, वीडियो या फोटोस नहीं। इस ऐप के जरिए फ्री में टेक्स्ट मैसेज भेजे जा सकेंगे। वहीं कार्बन कंपनी ऐसे ऐप पर काम कर रही है जो 4जी VoLTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। यह ऐप अगस्त 2017 तक बाजार में लॉन्च हो सकता है।

    और पढ़ें...