WhatsApp Feature: अनजान नंबरों की कॉल से हैं परेशान? आज ही ऑन करें यह सेटिंग, स्पैम कॉल्स से मिलेगी राहत

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Tue, 21 Jul 2026 08:19 PM IST
सार

Silence Unknown Callers

:अगर आप भी हर दिन अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से परेशान है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। व्हाट्सएप यूजर्स आसानी से इन नंबरों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

विज्ञापन
Tired Spam Calls? Turn On This Setting Silence Unknown Callers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    WhatsApp feature step by step guide

    : व्हाट्सएप पर एक फीचर होता है, जिसे Silence Unknown Callers कहा जाता है। यह फीचर ऐसे नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर देता है, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं। यह फीचर कॉल्स को ब्लॉक नहीं करता, बल्कि उन्हें बिना रिंग किए सीधे कॉल हिस्ट्री और नोटिफिकेशन में दिखाता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई यूजर व्यस्त होगा, तो यह कॉल्स उन्हें डिस्टर्ब नहीं कर पाएंगी और बाद में वह कॉल हिस्ट्री देखकर जरूरत पड़ने पर वापस कॉल कर सकते हैं।

    How to stop spam calls on WhatsApp privacy settings:यह फीचर कैसे ऑन करें?

    अगर आप भी इस फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें।सबसे पहले व्हाट्सएप खोलों।ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें।सेटिंग्स में जाएं।प्राइवेसी विकल्प चुनें।Calls सेक्शन खोलें।Silence Unknown Callers के सामने दिए गए टॉगल को ON कर दें।इसके बाद आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं होने वाले नंबरों की कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएंगी।

    विज्ञापन

    How to view missed calls in silence unknown callers history:कैसे काम करता है Silence Unknown Callers फीचर?

    कई लोगों को लगता है कि इस फीचर को चालू करने से अनजान नंबर पूरी तरह से ब्लॉक हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है:जब भी कोई ऐसा व्यक्ति आपको कॉल करेगा जिसका नंबर आपकी फोनबुक (कॉन्टैक्ट लिस्ट) में सेव नहीं है, तो आपके फोन की रिंगटोन नहीं बजेगी और कॉल साइलेंट हो जाएगी।ये कॉल्स पूरी तरह से रिजेक्ट नहीं होतीं। यह यूजर की हिस्ट्री और नोटिफिकेशन बार में साफ तौर पर दिखाई देती हैं।अगर किसी परिचित ने नए नंबर से कॉल किया है, तो आप बाद में नोटिफिकेशन या कॉल टैब में देखकर उसे आसानी से वापस कॉल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Avoid WhatsApp scam calls:इस प्राइवेसी फीचर के फायदे क्या हैं?

    यह सिर्फ अंजान नंबरों से ही छुटकारा नहीं दिलाता, इसके और भी कई फायदे हैं। जानिए क्या-क्या...साइबर फ्रॉड से सुरक्षा: अनजान नंबरों से होने वाली फर्जीवाड़े और डिजिटल ठगी के खतरों में काफी कमी आती है।स्पैम कॉल्स से मुक्ति:बार-बार बजने वाली फर्जी व प्रमोशनल स्पैम कॉल्स के शोर से मुक्ति मिलती है।मिस नहीं होगी जरूरी कॉल: पहली बार कॉल करने वाले किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सूचना पूरी तरह गायब नहीं होती, वह आपकी कॉल हिस्ट्री में सुरक्षित रहती है।अनचाही कॉल्स पहचानने में आसानी:जो लोग बिजनेस, सोशल मीडिया या सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स पर अपना मोबाइल नंबर शेयर करते हैं, उनके लिए यह अनचाही कॉल्स को फिल्टर करने का बेहतरीन जरिया है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें