काम की बात: फोन में कर लें ये सेटिंग्स, चोरी होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
हमारे फोन में फोटो-वीडियो समेत कई प्रकार के निजी डाटा और बैंक से जुड़ी जानकारियां होती हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको जरूरी उपाय बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप फोन चोरी होने के बाद भी उसकी लोकेशन पता कर सकते हैं।

विस्तार
आप अपने स्मार्टफोन पर बात कर रहे हैं और सड़क पर चल रहे हैं। ऐसे में कब आपका फोन चोर उड़ा ले जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है। हालांकि, ऐसी घटना न होना ही बेहतर है पर फोन के डाटा और निजी सुरक्षा के लिए ऐसी स्थिति के लिए खुद को पहले से तैयार रखना भी जरूरी हो जाता है। हमारे फोन में फोटो-वीडियो समेत कई प्रकार के निजी डाटा और बैंक से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। यदि आप पहले से फोन में कुछ सेटिंग्स कर लेते हैं तो चोरी या गुम होने के बाद भी आपके फोन के मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। इस रिपोर्ट में हम आपको जरूरी उपाय बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप फोन चोरी होने के बाद भी उसकी लोकेशन पता कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
आपको सबसे पहले अपने फोन में फाइंड माय डिवाइस को डाउनलोड कर लेना है। दरअसल, यह एप गूगल की तरफ से जारी किया गया है, इस एप की मदद से आप अपनी ईमेल आईडी के जरिए स्मार्टफोन की लोकेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस एप की मदद से ऑनलाइन ही अपने स्मार्टफोन से सभी निजी जानकारियां, फोटोग्राफ, डॉक्यूमेंट्स आदि सुरक्षित तरीके से डिलीट कर सकते हैं। यानी फोन चोरी होने या खो जाने से पहले आपको Find My Device को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेना है। एप में लॉगिन करके उसे एक्टिव भी कर लें।
अब आप फोन चोरी हो जाने पर किसी अन्य फोन, लैपटॉप या पीसी पर इंटरनेट का इस्तेमाल करके Find My Device पर लॉगिन करके अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं और उसे रिंग भी कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको उसी ईमेल आईडी से लॉगिन करना है, जो आपके फोन में है और वहीं इस सुविधा के लिए आपके चोरी हुए फोन में भी इंटरनेट का ऑन होना जरूरी है।
Find My Device एप की मदद से आप किसी भी फोन में लॉगिन करके अपने फोन का डाटा डिलीट कर सकते हैं, साथ ही फोन को लॉक कर सकते हैं और पासवर्ड भी बदल सकते हैं। हालांकि यह ट्रिक तभी काम करेगा जब आपके फोन में इंटरनेट ऑन होगा।
- Lava Yuva 2 Pro: 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ खूबसूरत डिजाइन वाला फोन, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
- फालतू के एप से आजादी: फोन के साथ प्री-इंस्टॉल आने वाले गूगल एप की छुट्टी, भारत सरकार की फटकार के बाद हुआ बदलाव
- NoiseFit Crew: 1,499 रुपये में मिलती है ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा, पानी में भी खराब नहीं होती वॉच, जानें फीचर्स
- Jio True 5G: जियो ने एक साथ 20 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, अब देश के 277 शहरों में उपलब्ध हुई सुविधा