काम की बात: एक नंबर दो बार सेव होने से परेशान? एक क्लिक में सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट ऐसे करें मर्ज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

अपडेट के कारण कई बार एक ही नंबर दो-दो बार या तीन-तीन बार कॉपी हो जाते हैं। ऐसे नंबर्स को डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर कहा जाता है। इसके बाद नए फोन में एक ही कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं। आज हम आपको इन डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट को एक क्लिक में हटाने का तरीका बताते हैं।

How To merge Duplicate Contacts From Your Smartphone Know Full Process In Hindi
duplicate contact - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एक सर्वे के मुताबिक भारत में लोग अब एक से डेढ़ साल में अपना स्मार्टफोन बदल दे रहे हैं। कई बार हम कुछ कॉन्टेक्ट को सिम कार्ड में सेव करते हैं। हर साल हमारी कॉन्टेक्ट लिस्ट बढ़ती जाती है। फोन के साथ-साथ कॉन्टेक्ट लिस्ट लगातार अपडेट होती रहती है और इसी अपडेट के कारण कई बार एक ही नंबर दो-दो बार या तीन-तीन बार कॉपी हो जाते हैं। ऐसे नंबर्स को डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट नंबर कहा जाता है। इसके बाद नए फोन में एक ही कॉन्टेक्ट 2-4 बार दिखने लगते हैं। आज हम आपको इन डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट को एक क्लिक में हटाने का तरीका बताते हैं।

    इसके लिए दो तरीके है। पहला तरीका मोबाइल एप की मदद से और दूसरा तरीका जीमेल की मदद से है। सबसे पहले एप की बात करें तो इसके लिए प्ले-स्टोर से Duplicate Contact मर्जर एप डाउनलोड करें। अब एप को ओपन करते ही फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट स्कैन हो जाएंगे।

    अब आपको फोन के सभी कॉन्टेक्ट इस एप में डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट के साथ दिखेंगे। अब मर्ज merge के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सभी डुप्लिकेट कॉन्टेक्ट डिलीट हो जाएंगे और ओरिजिनल कॉन्टेक्ट बच जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें