काम की बात: ईयरबड्स खरीदने से पहले इन पांच चीजों को जरूर चेक करें, फायदे में रहेंगे
लोगों की जरूरतों के मुताबिक ईयरबड्स एक जरूरी गैजेट हो गया है। आप में से कई लोगों के पास ईयरबड्स होंगे और कई लोग इसे खरीदने की प्लानिंग भी कर रहे होंगे। आज की रिपोर्ट में हम आपको ईयरबड्स खरीदने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना है, उसके बारे में बताएंगे।

विस्तार
ईयरबड्स का बाजार में भारत में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। ईयरबड्स के मार्केट में साल-दर-साल करीब 200 फीसदी का इजाफा हो रहा है। भारत में ईयरबड्स के मार्केट में भारतीय कंपनियों का दबदबा है। ईयरबड्स की औसतन कीमत 500-1000 रुपये हो गई है। यदि आप प्रीमियम बड्स चाहते हैं तो आपको 10-20 हजार रुपये तक भी खर्च करने पड़ सकते हैं। लोगों की जरूरतों के मुताबिक ईयरबड्स एक जरूरी गैजेट हो गया है। आप में से कई लोगों के पास ईयरबड्स होंगे और कई लोग इसे खरीदने की प्लानिंग भी कर रहे होंगे। आज की रिपोर्ट में हम आपको ईयरबड्स खरीदने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना है, उसके बारे में बताएंगे।
Sound Quality:
वायरलेस ईयरबड्स खरीदते समय उसकी साउंड क्वालिटी के बारे में सबसे पहले जानकारी हासिल करें। चेक करें कि इसका बास, मिड्स आदि कैसे हैं। कुछ भरोसेमंद रिव्यू भी चेक कर सकते हैं। ड्राइवर साइज जरूर चेक करें, क्योंकि कई बार बड़े ड्राइवर के साथ भी बास नहीं मिलता है और कई बार छोटे ड्राइवर के साथ भी शानदार बास मिलता है। इसके अलावा न्वाइज कैंसिलेशन और ट्रांसपैरेंसी मोड भी चेक करना चाहिए।
Comfort and Fit:
साइज को जरूर-से-जरूर चेक करें। इसके अलावा डिजाइन भी चेक करें कि आप जो ईयरबड्स खरीदने जा रहे हैं वह इन-इयर, ऑन इयर या ओवर द इयर किस डिजाइन का है। इसके अलावा साथ में मिलने वाले सिलिकॉन ईयरटिप की संख्या और साइज भी चेक करें।