Parcel Scam: पार्सल स्कैम से मिनटों में पैसा उड़ा रहे साइबर ठग, जानें बचने का तरीका

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 05 May 2024 05:51 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके पैदा कर लिए हैं। ऐसे में इन दिनों पार्सल स्कैम के काफी मामले सामने आ रहे हैं। जानिए इस नए स्कैम से कैसे बचें।

cyber thugs are using parcel scam to defraud people
Parcel Scam - फोटो : Freepik

    विस्तार

    तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल से जहां एक तरफ लोगों को काफी फायदा होता है। वहीं, दूसरी ओर साइबर ठग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। बीते कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामलों में तेजी देखी गई है। साइबर ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीकों का यूज कर रहे हैं। ऐसा ही एक स्कैम का नाम है पार्सल स्कैम। इसमें साइबर ठग कुरियर कंपनी और कुरियर वाले को बिना बताए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

    पार्सल स्कैम में यूजर्स की जानकारी को कुरियर भेजने वाली कंपनी के पार्सल से चुराई जाती है। जब यूजर्स पार्सल वाले कवर को ऐसे ही किसी जगह पर फेंक देते हैं, तो साइबर अपराधी इसका इस्तेमाल करते हैं। कई बार साइबर अपराधी यूजर्स की जानकारी को कुरियर कंपनी या ई-कॉमर्स कंपनी के जरिए भी चुरा लेते हैं।

    इस तरह से साइबर अपराधियों के पास यूजर्स की जानकारी पहुंच जाती है। इसके बाद साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने के लिए चुराई गई जानकारी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधी कुरियर कंपनी की तरफ से या कुरियर बाय बनकर लोगों को फोन कॉल करते हैं। इसके बाद साइबर ठग किसी बहाने से बैकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें