Tech Tips: अपने फोन और गैजेट से ऐसे हटाएं होली का रंग, बड़े काम के हैं ये तरीके

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 15 Mar 2025 02:41 PM IST
सार

अगर आपका डिवाइस होली के रंगों के संपर्क में आ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए 5 सुरक्षित और प्रभावी तरीकों से आप अपने गैजेट्स को बिना किसी नुकसान के साफ कर सकते हैं।

5 Safe ways to remove colours from your smartphone and gadgets after holi
smartphone and holi - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    होली रंगों, खुशियों और उत्सव का त्योहार है, लेकिन यह आपके स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए खतरा भी बन सकता है। होली के रंग, पानी और गुलाल डिवाइसेज के छोटे-छोटे हिस्सों में घुस सकते हैं, जिससे लंबे समय तक नुकसान हो सकता है। अगर आपका डिवाइस होली के रंगों के संपर्क में आ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए 5 सुरक्षित और प्रभावी तरीकों से आप अपने गैजेट्स को बिना किसी नुकसान के साफ कर सकते हैं।

    अगर आपके स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच पर सूखा गुलाल या रंग लगा है, तो उसे हाथ से या किसी सख्त कपड़े से पोंछने की गलती न करें।

    कैसे साफ करें?

    एक सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़ा लें और हल्के हाथों से डिवाइस को साफ करें।सॉफ्ट ब्रश या एयर ब्लोअर की मदद से चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर ग्रिल्स और अन्य छोटे हिस्सों से रंग निकालें।पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे रंग और अधिक अंदर चला सकता है।

    अगर सूखा साफ करने पर भी रंग नहीं हट रहा है, तो आइसोप्रोपाइल अल्कोहल मदद कर सकता है। यह मेडिकल स्टोर्स पर आसानी से मिल जाता है।

    कैसे साफ करें?

    70% आइसोप्रोपाइल अल्कोहल की कुछ बूंदें माइक्रोफाइबर कपड़े पर लें।दाग लगे हिस्सों को धीरे-धीरे साफ करें।डिवाइस को पूरी तरह सूखने दें और फिर चालू करें।डिवाइस को किसी भी लिक्विड में डुबोने की गलती न करें। कपड़ा सिर्फ हल्का गीला करें, न कि पूरी तरह भीगा हुआ।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें