अब रोमिंग में भी खुलकर करो फोन, नहीं कटेगी आपकी जेब

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sat, 15 Apr 2017 05:40 PM IST
telecoms operator do away charges on roaming outgoing calls

    मोबाइल यूजर्स को जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। टेलीकॉम कंपनियां अब रोमिंग में कॉल करने पर लगाने वाला एक्ट्रा चार्ज हटा सकती हैं। भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां भारती एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और एयरसेल ने जियो से निपटने के लिए ये कदम उठाने वाली हैं।

    1 अप्रैल से शुरू हो चुके वित्त वर्ष में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, आइडिया और एयरसेल पहले ही रोमिंग में इनकमिंग कॉल को फ्री कर चुकी हैं। जियो ने अपने ऑफर्स में यूजर्स को फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। अब इन ऑपरेटरो को अपने ग्राहको को लुभाने के लिए ये कदम उठाना पड़ रहा है। आपको बता दें कि जियो यूजर्स को रोमिंग के दौरान भी फ्री इंकमिंग और आउटगोइंग कॉल की सुविधा दे रहा है।

    इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल ने कहा है कि वह अब रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल पर होम रेट के अतिरिक्त कोई चार्ज नहीं लेगा। कंपनी ने यह भी कहा कि अन्य ऑपरेटरों के पास इस स्टेप को फॉलो करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।

    एयरटेल ने उठाया कदम, अन्य को करना होगा फॉलो

    अब रोमिंग में भी खुलकर करो फोन, नहीं कटेगी आपकी जेब

    इस बात से साफ है कि अब रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल पर लगने वाले अतिरिक्त चार्ज से मोबाइल यूजर्स को मुक्ति मिल गई है। अब आप देश भर में कही भी एक ही नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं भरना होगा।

    फिच के निदेशक नितिन सोनी ने कहा कि रोमिंग में आउटगोइंग कॉल से एक्सट्रा चार्ज हटने से यूजर्स को बहुत बड़ा फायदा होगा। इससे यूजर के बिल में कमी आएगी और वह रोमिंग में भी खुलकर मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेगा। टेलीकॉम कंपनियों के इस कदम से आउटगोइंग कॉल में बढ़ोतरी होगी।

    वहीं सोनी ने यह भी कहा कि जियो और एयरटेल के इस कदम के बाद वोडाफोन और आइडिया के पास कोई विकल्प नहीं बचता है। उन्हें इस स्टेप को फॉलो करना होगा।

    और पढ़ें...